हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय (Hardik Pandya Biography in Hindi), उम्र, फैमिली, बच्चे, घरेलु क्रिकेट करियर, आई पी एल क्रिकेट करियर (Hardik Pandya IPL Cricketer Career), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Hardik Pandya International Cricketer Career), व्यक्तिगत जानकारी, जीवन शैली और हार्दिक पांड्या के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य आदि सम्पूर्ण जानकारी।
दोस्तों Theshreyansbio.com में आपका स्वागत है। आज इस ब्लॉग में हम मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या जो कि एक भारतीय क्रिकेटर है के जीवन परिचय (Hardik Pandya ki Jivani) के बारे में जानेंगे जिन्होंने अपने काबिलियत के दम पर क्रिकेट जगत में अपना नाम कमाया है। हार्दिक पांड्या कौन है? (Who is Hardik Pandya), हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ (Hardik Pandya Networth) आदि सब हम इस लेख में जानेंगे। हार्दिक पांड्या को लोग उनके ऑल राउंडर गेम के लिए जानते है और आज की जनरेशन में इस तरह की क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है। हार्दिक पांड्या राइट हैंड्स बैट्समैन और दाँये हाथ के मध्यम फास्ट गेंदबाज है और बड़ी निडरता के साथ यह अपना खेल खेलते है। इन्होने अपना खेल घरेलु क्रिकेट से निखारा है और यह घरेलु क्रिकेट बड़ौदा (गुजरात) के लिए खेलते है। तो दोस्तों आज के इस लेख में हम हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय (Hardik Pandya Biography in Hindi), हार्दिक पांड्या का बड़ौदा से इंडिया क्रिकेट टीम (Hardik Pandya Journey From Baroda To India Team) तक का सफर कैसे तय किया, Hardik Pandya Inspirational Story, हार्दिक पांड्या के क्रिकेट के सभी रिकार्ड्स (Hardik Pandya all records in Cricket), हार्दिक पांड्या कौन हैं? (Who is Hardik Pandya), करियर और महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे तो आइये जानते है।

हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय (Hardik Pandya Biography in Hindi)
पूरा नाम (Full Name) | हार्दिक हिमांशु पांड्या |
उपनाम (Nick Name) | हार्दिक, कुंग फू पांड्या |
जन्मतिथि (Date of Birth) | 11 अक्टूबर 1993 |
उम्र (Age) | 32 साल (2025) |
जन्म स्थान (Birthplace) | चोरयासी, गुजरात, भारत |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय (Indian) |
धर्म (Religion) | हिन्दू (Hindu) |
घरेलु टीम (Domestic Team) | बड़ौदा |
आई पी एल (IPL) टीम | 2015 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2016 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2017 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2018 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2019 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2020 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2021 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2022 – गुजरात टाइटन्स (Gujrat Titans) 2023 – गुजरात टाइटन्स (Gujrat Titans) 2024 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2025 – मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) |
होमटाउन (Home Town) | बड़ौदा, गुजरात, भारत |
गर्लफ्रेंड (Girlfriend) | लीशा शर्मा (Leesha Sharma), नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovik) |
जर्सी नंबर (T-Shirt Number) | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) – 33 गुजरात टाइटन्स (Gujrat Titans – 33 |
लम्बाई (Hardik Pandya Height) | 6 फिट (183 Cm) |
वजन ( Hardik Pandya Weight) | 68 किग्रा० |
कोच (Coach) | किरण मोरे (Kiran More), सनथ कुमार (Sanath Kumar) |
पत्नी (Hardik Pandya Wife) | नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovik) |
बेटा ( Hardik Pandya Son) | अगस्त्य पांड्या (Augastya Pandya) |
इंडिया टीम जर्सी नंबर (Hardik Pandya Jersey Number) | 33 |
हार्दिक पंड्या की पारिवारिक जानकारी (Hardik Pandya Family Background)
पिता का नाम (Father Name) | हिमांशु पांड्या (Himanshu Pandya) |
माँ का नाम (Mother Name) | नलिनी पांड्या (Nalini Pandya) |
बहन/ भाई का नाम (Sister/Brother Name) | क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) |
गर्ल फ्रेंड (Girl Friend) | लीशा शर्मा (Leesha Sharma) नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovik) |
पत्नी (Hardik Pandya wife Name) | नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovik) |
बेटा (Hardik Pandya Son Name) | अगस्त्य पांड्या (Augastya Pandya) |
बेटी (Daughter) | Unknown |
हार्दिक पंड्या का जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में 11 अक्टूबर 1993 सूरत गुजरात में हुआ उनके पिता का नाम हिमांशु पांड्या और माँ का नाम नलिनी पांड्या है। हार्दिक पांड्या के परिवार में माता पिता के अलावा उनका एक बड़ा भाई भी है जिनका नाम क्रुणाल पांड्या है। घर की आर्थिक स्थित बहुत ख़राब थी और उनके पिता एक कार फाइनेंसर का काम करते थे जिससे वह अपने घर का खर्चा चलाते थे। हार्दिक पांड्या की माँ एक गृहिणी है और उनका भाई क्रुणाल पांड्या भी इंडियन क्रिकेट टीम में खेल चुके है और दोनों ने अपने करियर की शुरुवात एक साथ की थी जहाँ क्रुणाल पांड्या ने स्पिनर के तौर पर क्रिकेट में शुरुवात की वही हार्दिक पांड्या ने मध्यम फास्टर के तौर पर क्रिकेट में शुरुवात की। हार्दिक पांड्या को बचपन से ही क्रिकेट में बहुत रूचि रही है और साथ में उनको बहुत संघर्ष भी करना पड़ा और उनको आगे बढ़ाने में उनके पिता ने भी काफी संघर्ष किया और बड़ौदा शिफ्ट हो गए जहाँ हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या दोनों ने किरण मोरे क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। हार्दिक पांड्या का पूरा परिवार बड़ौदा गुजरात में रहता है।
हार्दिक पांड्या की शिक्षा (Hardik Pandya Education)
हार्दिक पांड्या ने एम के हाई स्कूल बड़ौदा (MK High School Baroda) से 9 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है क्योंकि उनका झुकाव क्रिकेट की ओर ज्यादा था उनके पिता चाहते थे कि हार्दिक पांड्या पढ़ाई के साथ – साथ क्रिकेट के कौशल को भी सुधारे लेकिन उन्होंने पढ़ाई को छोड़कर क्रिकेट को अपना करियर बना दिया और आज उनकी सफलता ने यह भी साबित कर दिया कि सिर्फ डिग्री लेने से कुछ नहीं होता बल्कि जूनून और लगन होना चाहिए तभी सब संभव है और यह उन्होंने करके दिखाया।
हार्दिक पंड्या का करियर (Hardik Pandya Career)
हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर की शुरुवात
हार्दिक पांड्या को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। हार्दिक पांड्या ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुवात बड़ौदा गुजरात में किरण मोरे अकादमी से शुरू की वहाँ हार्दिक पांड्या ने कोच किरण मोरे से ट्रेनिंग ली और क्रिकेट के गुर सीखे। हार्दिक पांड्या ने घरेलु क्रिकेट की शुरुवात वर्ष 2013 में बड़ौदा की क्रिकेट टीम से किया और 2013 – 2014 में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा क्रिकेट टीम को जितने अहम भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही मैच में मात्र 11 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उसके बाद हार्दिक पांड्या ने 8 नवंबर 2014 में विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ लिस्ट ए की शुरुवात की और इस मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार 69 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। हार्दिक पांड्या 18 साल की उम्र तक लेग स्पिनर गेंदबाज थे लेकिन बड़ौदा क्रिकेट टीम के कोच सनथ कुमार के आग्रह पर उन्होंने तेज गेंदबाजी की शुरुवात की जिसमें वह सफल भी रहे।
हार्दिक पांड्या का आईपीएल क्रिकेट करियर (Hardik Pandya IPL Cricket Career)
हार्दिक पांड्या ने मिडिल आर्डर बल्लेबाज और मध्यम फ़ास्ट गेंदबाज के रूप में गुजरात अंडर 19 के लिए खेलना शुरू किया। उन्होंने अंडर 19 विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और क्रूशियल विकेट लेकर अपनी ऑल राउंडर क्षमता दिखाई लेकिन अंडर 19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी उनका सिलेक्शन अंडर 19 विश्व कप के लिए नहीं हुआ। हालाँकि हार्दिक पांड्या का सिलेक्शन अंडर 19 विश्व कप में नहीं हुआ लेकिन 2015 में उनकी ऑल राउंडर क्षमता देखकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर दिया। और इस प्रकार 2015 से 2021 तक हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए खेला जिसमें 2017 आई पी एल में मुंबई इंडियंस को ख़िताब दिलाने में अहम् भूमिका भी निभाई। इसके बाद वर्ष 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज़ कर दिया और गुजरात टाइटंस ने उन्हें 15 करोड़ में खरीद लिया और गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू सीजन में ही उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से उन्हें जीत दिलाई। लगातार दो साल 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने के बाद एक बार फिर से 2024 आई पी एल में मुंबई इंडियन ने उन्हें वापस रिटेन किया और आई पी एल 2025 में भी उन्हें मुंबई इंडियंस ने 16.35 करोड़ में रिटेन किया।
हार्दिक पांड्या का टी-20 क्रिकेट करियर (Hardik Pandya T-20 Cricket Career)
हार्दिक पांड्या के गेंद और बल्ले दोनों के प्रदर्शन को देखकर उन्हें वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी 20 डेब्यू का मौका मिला जो कि 27 जनवरी 2016 को खेला गया और तब उनकी उम्र मात्र 22 साल थी और इस मैच में उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए। इसके हार्दिक पांड्या को अपने दूसरे टी 20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ रांची में खेलने का मौका मिला जहाँ उन्हें युवराज सिंह और एम एस धोनी से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और इस मैच उन्होंने 17 गेंद में 27 रन बनाकर थिसारा परेरा की गेंद पर आउट हो गए। इस दौरान उन्हें काफी आलोचनाएँ भी झेलनी पड़ी। इसके हार्दिक पांड्या को एशिया कप खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 18 गेंद में 31 रन बनाकर और एक विकेट लेकर भारत को एक रन से जीत दिलाने में अहम् भूमिका निभाई। अगला मैच जो कि पाकिस्तान के खिलाफ था उसमें हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किया जहाँ उन्होंने पाकिस्तान को मात्र 83 रन पर रोक दिया। सितम्बर 2021 में आई सी सी पुरुष टी 20 विश्व कप के लिए उन्हें नामित किया गया और इस विश्व कप में वह उम्मीद के मुताबिक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 11 रन बनाये और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मात्र 2 ओवर गेंदबाजी की जिसमे उन्होंने 17 रन दिए और इसी मैच वह टी 20 विश्व कप से बाहर हो गए। इसके बाद टी 20 विश्व कप 2024 में बतौर उपकप्तान हार्दिक पांड्या को खेलना का मौका मिला इससे पहले हार्दिक पांड्या को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था क्योंकि जब वह मुंबई इंडियंस के कप्तान थे तब एक सीन में उन्हें और रोहित शर्मा के सीन में आलोचना का सामना करना पड़ा और काफी कुछ सहने के बाद उन्होंने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत वह फाइनल में पहुंचे और फाइनल मैच साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा और इस मैच में हार्दिक पांड्या ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह मैच लगभग साउथ अफ्रीका की ओर झुका हुआ था और हेनरी क्लासेन और डेविड मिल्लर खेल रहे थे तब वह 17 ओवर की गेंदबाजी के लिए आये और पहली ही गेंद पर हेनरी क्लासेन की विकेट चटका दी और हेनरी क्लासेन 52 रन पर खेल रहे थे तब ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे उनका कैच लपका और अपने 20 ओवर की पहली गेंद पर फिर डेविड मिल्लर की अहम् विकेट दिलाई इसमें सूर्य कुमार यादव ने कैच में पूरी जान झोक दी और इस प्रकार अहम विकेट हेनरी क्लासेन और डेविड मिल्लर की विकेट ने भारत को जीत दिला दी। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने बल्ले से 2 गेंद में 5 रन एक चौके के साथ और गेंदबाजी में 3 अहम विकेट लिए और भारत को जीत दिलाई।
हार्दिक पांड्या का वनडे क्रिकेट करियर (Hardik Pandya Oneday Cricket Career)
हार्दिक पांड्या ने टी 20 में डेब्यू करने के 8 महीने बाद 16 अक्टूबर 2016 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच खेलना का मौका मिला जिसमें उन्होंने 32 गेंदों में 36 रन की पारी और 3 विकेट लेकर अपना शानदार प्रदर्शन किया इसके लिए हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया। इसके बाद से हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के अहम हिस्सा बन गए।
हार्दिक पांड्या का टेस्ट क्रिकेट करियर (Hardik Pandya Test Cricket Career)
हार्दिक पांड्या ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुवात 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ किया लेकिन नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने के उन्हें सीरीज से बहार होना पड़ा था और वह अपना डेब्यू नहीं कर पाए और इसके बाद उन्हें 26 जुलाई 2017 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच डेब्यू करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 49 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाये और इसी सीरीज के तीसरे मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार 108 रनों की पारी खेली और यह रन उन्होंने लंच से पहले बनाये थे जिसके बाद वह लंच से पहले शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।
हार्दिक पंड्या का स्कोर बोर्ड (Hardik Pandya Score Boards)
मैच फॉर्मेट (Match Format) | प्रथम श्रेणी (First Class) | लिस्ट-ए (List A) | टी० 20 (T-20) | टी० 20 अंतर्राष्ट्रीय (T-20 International) |
कुल मैच | 13 | 10 | 10 | 24 |
कुल रन औसत | 1194 | 1161 | 200 | 1109 |
औसत बल्लेबाजी | 47.00 | 47.28 | 40.00 | 52.46 |
शतक/अर्धशतक | 3/10 | 02/09 | 0/1 | 3/10 |
उच्च स्कोर | 118 | 111* | 61 | 118 |
गेंद | 190 | 173 | 102 | 220 |
विकेट | 07 | 05 | 06 | 10 |
औसत गेंदबाजी | 21.05 | 19.60 | 24.25 | 19.53 |
एक पारी में 5 विकेट | 0 | 0 | 0 | 0 |
मैच में 10 विकेट | – | – | – | – |
श्रेष्ठ गेंदबाजी | 2/61 | 3/71 | 3/28 | 2/61 |
कैच/स्टम्प | 6/-P | 4/- | 4/- | 20/- |
हार्दिक पंड्या मीडिया हैंडल्स (Hardik Pandya Media Handles)
Social Media Accounts | Social Media Accounts | Subscribers/Followers |
फेसबुक (Facebook) | Hardik Pandya | 12M |
इंस्टाग्राम (Instagram) | Hardikpandya93 | 39.5M |
टवीटर (Twitter) | Hardik Pandya @hardikpandya7 | 10.7M |
यूट्यूब (Youtube) | Hardik Pandya @hrdikpandya7 | 1.89K |
हार्दिक पंड्या का आईपीएल टीम में ऑक्शन (Hardik Pandya IPL Auction Price)
वर्ष (Year) | टीम का नाम (Team Name) | ऑक्शन प्राइस (Auction Price) |
2015 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 10 लाख |
2016 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 10 लाख |
2017 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 10 लाख |
2018 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 11 करोड़ |
2019 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 11 करोड़ |
2020 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 11 करोड़ |
2021 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 11 करोड़ |
2022 | गुजरात टाइटन्स (Gujrat Titans) | 15 करोड़ |
2023 | गुजरात टाइटन्स (Gujrat Titans) | 15 करोड़ |
2024 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 15 करोड़ |
2025 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 16.35 करोड़ |
हार्दिक पंड्या के आईपीएल आंकड़े (Hardik Pandya IPL Score)
वर्ष (Year) | कुल मैच (Total Match) | कुल रन (Total Run) | हाईएस्ट स्कोर (Highest Score) |
2015 | 09 | 112 | 61* |
2016 | 11 | 44 | 09 |
2017 | 17 | 250 | 35* |
2018 | 13 | 260 | 50 |
2019 | 16 | 402 | 91 |
2020 | 14 | 281 | 60* |
2021 | 12 | 127 | 40* |
2022 | 15 | 487 | 87* |
2023 | 16 | 346 | 66 |
2024 | 14 | 216 | 46 |
2025 | 02 | 11 | 11 |
आईपीएल 2025 में हार्दिक पंड्या का स्कोर बोर्ड (Hardik Pandya Score Board in IPL 2025)
टीम (Team) | रन (Run) | बॉल (Ball) | 4s | 6s | S/R |
Vs गुजरात टाइटन्स (Gujrat Titans) | 11 | 17 | 01 | 0 | 64.71 |
Vs कोलकत्ता नाइट राइडर्स (KKR) | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Vs | |||||
हार्दिक पंड्या के जीवन से जुड़े तथ्य (Facts About Hardik Pandya Life)
- हार्दिक पांड्या को जब आई पी एल 2022 में रिलीज़ किया और गुजरात टाइटंस ने उन्हें 15 करोड़ में ख़रीदा और गुजरात टाइटंस (GT) के पहले ही डेब्यू में आई पी एल का ख़िताब अपनी टीम गुजरात टाइटंस के नाम किया।
- हार्दिक पांड्या ने अंतर्राष्ट्रीय टी 20 वर्ड कप 2024 में फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका दिलाई इस मैच में उन्होंने हेनरी क्लासेन और डेविड मिल्लर जो कि काफी खूखार नजर आ रहे थे उनका विकेट चटका कर भारत की जीत में अहम योगदान दिया इस मैच में पहले उन्होंने 52 रन पर खेल रहे हेनरी क्लासेन का विकेट 16.1 गेंद में लिया और बाद में डेविड मिल्लर का विकेट 19.1 गेंद में लिया इस मैच में भारत ने कुल 176 रन बनाये थे जहाँ जवाब में साउथ अफ्रीका 169 रन ही बना पायी।
- हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक को शादी के लिए 2020 में परपोज़ किया था और उसके बाद दोनों ने मई 2020 में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट में शादी की थी। नताशा स्टेनकोविक से हार्दिक पांड्या का एक बेटा भी जिसका नाम आगस्त्य पांड्या है। उसके बाद हार्दिक पांड्या ने वर्ष 2023 में उदयपुर में वैलेंटाइन में दुबारा शादी की।
- हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने साझा तौर पर 18 जुलाई 2024 को अपने तलाक का बयान आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर साझा किया था। उनका यह रिश्ता मात्र 4 साल ही चल पाया। नताशा स्टेनकोविक सर्बिया की मॉडल और अभिनेत्री है और उन्होंने आगस्त्य पांड्या के साथ सर्बिया जाने का फैसला किया।
हार्दिक पंड्या की नेटवर्थ (Hardik Pandya Networth)
हार्दिक पंड्या की कमाई का जरिया उनकी क्रिकेट मैच, घरेलु मैच, आईपीएल टी-20 और अंतर्राष्ट्रीय मैच फीस, ब्रांड एंडोर्स्मेंट आदि से इनकी कमाई होती है और इन सभी से इनकी अनुमानित आय 11.4 मिलियन डॉलर है जो कि भारतीय रुपये में तक़रीबन 95 करोड़ रुपये है। हार्दिक पंड्या की वार्षिक इनकम लगभग 18 करोड़ बताई गयी है और मासिक आय 1.5 करोड़ रुपये बताई गयी है। इस प्रकार हार्दिक पंड्या की इन सभी स्रोतों से इनकी नेटवर्थ (Hardik Pandya ki Networth) लगभग 95 करोड़ भारतीय रुपये है।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों इस लेख में हमने हार्दिक पंड्या जो कि एक भारतीय क्रिकेटर है उनके बारे में जाना आशा है आपको इस लेख में उनके जीवन की पूरी जानकारी मिली होगी। इस लेख में मैंने आपको हार्दिक पांड्या कौन हैं? (Who is Hardik Pandya) और Hardik Pandya Biography in Hindi में बताई। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट में जरूर बताये और साथ कमेंट में बताये कि आगे आपको किसकी बायोग्राफी के बारे में जानना है। हमसे जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
FAQ
Q. हार्दिक पंड्या का आईपीएल का अभी तक का सबसे हाईएस्ट स्कोर कितना है ?
Ans. हार्दिक पंड्या का आईपीएल करियर का अभी तक का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 91 रनो का है ।
Q. हार्दिक पंड्या के पिता का नाम क्या है ?
Ans. हार्दिक पंड्या के पिता का नाम हिमांशु पांड्या और माँ का नाम नलिनी पांड्या है और उनके पिता एक कार फाइनेंस का काम करते है और उनकी माँ एक गृहिणी है।
Q. हार्दिक पंड्या ने पढ़ाई कहाँ तक की है ?
Ans. हार्दिक पंड्या के घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उन्होंने सिर्फ 9 वीं तक ही पढ़ाई की है। क्रिकेट में रूचि होने के कारण उन्होंने क्रिकेट खेलना पसंद किया।
Q. हार्दिक पंड्या का जन्म कब हुआ ?
Ans. हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को बड़ौदा, गुजरात, भारत में हुआ ।
Q. हार्दिक पंड्या किस राज्य से सम्बंधित है ?
Ans. हार्दिक पंड्या बड़ौदा, गुजरात, भारत से सम्बंधित है ।
Q. हार्दिक पंड्या किस जाति के है ? Which cast Hardik Pandya does belongs to ?
Ans. हार्दिक पंड्या बड़ौदा, गुजरात, भारत के एक राजपूत गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते है।
इन्हे भी पढ़े।
साईं सुदर्शन के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
पहाड़ी बर्नर का जीवन परिचय और उनका कठिन परिश्रम के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
ऋषभ पन्त का जीवन परिचय और उनका कठिन परिश्रम के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
ध्रुव जुरेल के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
“द यूके 07 राइडर” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
“मनोज दे” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
“सौरव जोशी ” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
टॉप 10 ब्लॉगर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर अमित अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर हर्ष अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर दीप चन्द यादव की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर ट्रिगर्ड इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर फुकरा इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 यूट्यूबर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस टेक यूट्यूबर “Tech Burner” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “अमित भड़ाना” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 इंटरप्रेन्योर के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “भुवन बाम” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
बिग बॉस से फेमस हुए सेलेब्रिटी “MC Stan” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
भोजपुरी फेमस एक्ट्रेस “आकांक्षा दुबे” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “ऋतुराज गायकवाड़” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “तिलक वर्मा” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।