Manoj Dey | Manoj Dey जीवन परिचय सम्पूर्ण Biography in Hindi

Manoj Dey का जीवन परिचय, उम्र, नेटवर्थ, फॅमिली, गर्लफ्रेंड | Manoj Dey Complete Biography in Hindi

हेलो दोस्तों स्वागत हैं आपका Theshreyansbio.com में। आज मैं आपको इस ब्लॉग में आपको “Manoj Dey” के बारे में जानकारी देने वाला हूँ जो कि झारखण्ड़ धनबाद के फेमस Youtuber, Social Media Influencer हैं। मनोज दे ने बहुत ही कम समय में और लोअर से भी लोअर क्लास फॅमिली से उठकर आज जो मुकाम हासिल किया हैं उसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे। कभी मनोज दे के पास अपनी यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए अपना स्टूडियो नहीं था दूसरे की  छत की सीढ़ी पे बैठकर वह अपना वीडियो शूट किया करते थे। उनके पिता का एक छोटा-सा टिन की छत का मकान हुआ करता था। कभी मनोज दे के पिता घर का खर्चा भी बढ़ी मुश्किल के चलाया करते थे और आज उन्हें कौन नहीं जानता पूरा धनबाद ही नहीं बल्कि पूरा भारत आज उनको जनता हैं। उन्होंने जीवन के कई उतार चढ़ाव देखें हैं चाहे वो अपनी ग्रेजुएशन और आई टी आई के दौरान हो या जॉब करने से हो या घर में टूशन पढ़ने से हो। मनोज दे में एक लगन थी जूनून था कुछ कर दिखाने का उन्होंने किसी की परवाह किए बिना अपना चैनल स्टार्ट किया और काम करने लगे और जिसका फल आज उनको मिल रहा हैं। आज मनोज दे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं छोटे से बड़े सभी उनको जानते हैं। तो दोस्तों आज मैं आपको मनोज दे का जो कठिन परिश्रम रहा हैं उसके बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ।

Manoj Dey

Table of Contents

मनोज दे का जीवन परिचय

Manoj Dey का जीवन परिचय (Manoj Dey Biography in Hindi)

पूरा नाम (Full Name)

मनोज कुमार मोदक

उपनाम (Nick Name)

मनोज दे

जन्म (Date of Birth)

12 जुलाई 1996

जन्म स्थान (Birth Place)

झरिया (बलियापुर), धनबाद झारखण्ड

उम्र (Age)

26 साल (2022)

धर्म (Religion)

हिन्दू (Hindu)

राष्ट्रीयता (Nationality)

इंडियन (Indian)

पिता का नाम (Father Name)

भीकू मोदक

माँ का नाम (Mother Name)

Not Known

बहन का नाम (Sisters Name)

1. अर्पिता करमाकर

2. Not Known

भाई का नाम (Brother Name)

Not Known

पेशा (Profession)

Youtuber Vlogger, Social Media Influencer

शौक (Hobbies)

सिंगिंग, गिटार बजाना, ट्रैवेलिंग

स्कूलिंग (School Education)

सरकारी स्कूल बलियापुर धनबाद झारखण्ड

ग्रेजुएशन (Graduation)

डॉ एस पी एम कॉलेज सिंदरी, झारखण्ड

आई टी आई (ITI)

सरकारी कॉलेज बलियापुर धनबाद झारखण्ड

वैवाहिक स्थिति (Marital Status)

अविवाहित (Unmarried)

गर्लफ्रेंड (Girlfriend)

ज्योतिश्री महातो

मनोज दे वेबसाइट

Techmanoj.in (Now Not in Use)

वाइफ (Wife)

ज्योति श्री महातो

 

मनोज दे की शिक्षा (Education)

मनोज दे की प्रारंभिक शिक्षा यानि कि 6 वी कक्षा तक प्राइवेट स्कूल में हुयी और उसके बाद फीस के पैसे न होने के कारण उनके पिता ने उनका एडमिशन धनबाद के एक सरकारी स्कूल में करवा दिया जहाँ से उन्होंने 2010 में 10th फर्स्ट डिवीज़न से पास की। मनोज दे की पिता बहुत खुश थे और मनोज दे के जिद्द पे उनके पिता उनके लिए एक सेकंड हैंड कंप्यूटर खरीद लाये। आगे 2012 में मनोज दे ने 12th अच्छे मार्क्स से पास कर ली। उसके बाद उनके सामने एक नयी चुनौती थी स्नातक की वह भी उन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए ग्रेजुएशन पूरी की। मनोज दे को टेक्निकल चीज़ो का बड़ा शौक था जिसके लिए उन्होंने आईटीआई (ITI) करने का विचार किया जिसके लिए उन्हें एडमिशन के लिए 15000 रु की जरुरत थी। मनोज दे के पिता की एक साइकिल पंचर की शॉप थी जहाँ काम करके उनके पिता 250 रु प्रति दिन कमाते थे और इन पैसों से घर का खर्चा और मनोज दे के आईटीआई की फीस भरना काफी मुश्किल था। साथ में उनकी दो बहनें और एक भाई भी था जिनका खर्चा भी देखना था जो की लगभग असंभव था। तब आईटीआई में एडमिशन के लिए उन्होंने अपने पिता का गिफ्ट दिया हुआ कंप्यूटर 10000 रु में बेच दिया और आईटीआई में एडमिशन करवा लिया। जब मनोज दे आईटीआई कर रहे थे तो अपना खर्चा निकालने के लिए कुछ बच्चों को टूशन भी पढ़ाने लगे। इस प्रकार मनोज दे ने कई सघर्षो के बाद अपनी ग्रेजुएशन और आईटीआई complete की।

मनोज दे का कठिन परिश्रम और सफलता की कहानी (Success Story)

मनोज दे ने आज जो सफलता हाशिल की है उसके पीछे उनके कठिन परिश्रम है जिसकी बदौलत वह सफल हो पाए हैं। मनोज दे की कहानी शुरू होती हैं उनके पिता भीकू मोदक से जो साइकिल पंचर का काम किया करते थे और प्रति दिन 250 रु कमाते थे। मनोज दे के पिता घर का खर्चा और बच्चों की पढ़ाई लिखाई इसी से चलाया करते थे। एक कमरे के घर में मनोज दे रहा करते थे उसी में खाना बनता था और कुल 6 सदस्य रहा करते थे। जब कभी बारिश होती तो घर की छत से पानी टपकता था। पढ़ाई complete करने के बाद मनोज दे अपने दोस्तों के साथ गुजरात में एक कंपनी में भी गए नौकरी करने करने वहाँ बड़ी – बड़ी मशीनें देख के उनका मन वहाँ नहीं लगा। जब उन्होंने अपने घर में वापस आने की बात कही तो उनकी माँ रोने लगी और कहा की घर आ जाओ देख लेंगे कि आगे क्या करना। गुजरात से घर आने के बाद वह फिर से टूशन पढ़ाने लगे और साथ में एक साइबर कैफ़े में भी काम करने लगे जिससे वह महीने के 2000 रु कमाने लगे। इसी दौरान उनके पिता ने कोचिंग करने की सलाह दी और पापा की सलाह पर वह कोचिंग भी करने लगे। जब एक दिन मनोज दे साइबर कैफ़े में काम कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि यूट्यूब से भी पैसे कमाए जा सकते हैं। जिससे उनके अंदर कुछ करने की जिज्ञासा हुयी और मनोज दे ने अपने छोटे से फोन से जो कि सैमसंग का हुआ करता था उससे वीडियो बना के अपने पहले चैनल पे अपलोड करने लगे। मनोज दे की यूट्यूब जर्नी से रिलेटेड जानकारी आगे है यूट्यूब करियर में।

मनोज दे के यूट्यूब करियर की शुरुवात

उस समय उन्हें गिटार बजाना काफी पसंद था तो उन्होंने गाने से रिलेटेड चैनल खोल कर वीडियो अपलोड करने लगे लेकिन यह चैनल नहीं चल पाया। उसके बाद मनोज दे ने दूसरा चैनल भी खोला जो कि कॉमेडी वीडियो से रेलेटेड बनाया लेकिन वो भी नहीं चल पाया। अब घर से भी दबाव पड़ने लगा था की घर चलाने के लिए उसे जॉब करनी पड़ेगी। मनोज दे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें इसी बीच उन्होंने एक तीसरा चैनल “technical manoj” नाम से खोला और इस चैनल पे वह tech रिलेटेड वीडियो अपलोड करने लगे जिस पर उन्हें रेस्पॉन्स मिलने लगा एक दिन 1$ से 2$ तक बनने लगा। लगभग 80$ होने के बाद उनका यह चैनल परमानेंट disable हो गया। इनकी इस चैनल से काफी उम्मीद थी लेकिन यह उम्मीद भी टूट चुकी थी। लेकिन फिर भी मनोज दे ने हार नहीं मानी। इसके बाद मनोज दे ने अपने ही नाम यानि कि “Manoj Dey” नाम से चैनल खोला और इस चैनल पर यूट्यूब ट्रिक्स और मोटिवेशन, मोबाइल से रिलेटेड वीडियो अपलोड करने लगे। लेकिन इसी बीच यूट्यूब पे नई टर्म एंड कंडीशन आ चुकी थी और वह कंडीशन यह थी कि आपको पेमेंट तभी मिलेगी जब आप 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम पूरा करेंगे मनोज दे को इसे पूरा करने के लिए 4 महीने लग गए और फाइनली 8 महीने बाद उनकी पहली इनकम आ गयी और पहली इनकम 200 डॉलर यानि कि 14000 डॉलर थी। मनोज दे और मनोज दे का परिवार बहुत खुश थे क्योंकि यह इनकम उनके लिए बहुत ज्यादा थी। मनोज दे की पहली इनकम के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा और इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा चैनल manoj dey vlogs नाम से भी खोला जिस से उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती हैं।

मनोज दे सोसियल मीडिया हैंडल्स (Social Media Handles)

Account

ID

Followers

Youtube Channel

Manoj Dey  

Manoj Dey Vlogs

Technial Manoj

3.79 M

9.52 लाख

49.1 हजार

Instagram ID

Manojdey23

537K

Facebook ID

Twitter ID

Manojdey23

Manojdey23

5.22 लाख

44.6 हजार

Email ID

businessmanojdey@gmail.com

Business Purpose

 

पढ़े पवन अग्रवाल की बायोग्राफी इन हिंदी में।

Manoj Dey के जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • मनोज दे को सफलता काफी मेहनत करने के बाद तीसरे चैनल “technical manoj” के बाद “Manoj Dey” चैनल से मिली। उसके बाद उन्होंने दूसरा चैनल भी खोला जिसका नाम “manoj dey vlogs” है जिस पर मनोज दे अपने डेली लाइफ के व्लॉग डालते है।

  • आईटीआई में एडमिशन लेने के लिए उन्होंने अपने पापा का गिफ्ट किया हुआ कंप्यूटर (10000 रु) तक बेच दिया था और उसके बाद आईटीआई में एडमिशन लिया।

  • मनोज दे के पिता चाहते थे की उनका लड़का एक सरकारी नौकरी करें और अपने घर का खर्चा चलाये क्योंकि उनके पिता की कमाई बहुत कम थी जिससे घर का खर्चा नहीं चल पाता था।

  • मनोज दे काफी विवादों में भी रहे है एक बार तो उनका विवाद सौरव जोशी को लेकर हो गया। उस समय उन्होंने सौरव जोशी पे एक वीडियो बना दी थी जिस से नाराज होकर सौरव जोशी ने उन्हें अपनी फ्रेंड लिस्ट से ब्लॉक कर दिया।

  • एक विवाद तो अभी हाल ही में हुआ है मनोज दे के साथ जब उन्होंने एक मीट अप रखा था धनबाद में। मनोज दे ने इसकी टिकट तक बेचीं थी फिर भी इस मीट अप को वो सही से नहीं कर पाए जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए।

  • मनोज दे के पास एक कार है जिसका नाम “टाटा हरियर” हैं और इसके अलावा उनके पास TVS Apache, Royal Enfield,Scooty,Laptop, Mcbook, iphone, कई कैमरे आदि सभी चीज़ें हैं।

  • एक इंटरव्यू में मनोज दे ने यह भी कहा कि उन्होंने 2000 हेक्टेयर जमीन तक ले रखी हैं। और यह इंटरव्यू मनोज दे का और किसी के साथ नहीं बल्कि मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर सन्दीप माहेश्वरी जी के साथ था।

  • अभी हाल ही में मनोज दे ने ज्योति श्री महातो शादी भी कर ली है जो पहले उनकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। ज्योति श्री का भी अपना यूट्यूब चैनल है जो कि मनोज दे की बदौलत चला था और आज वह उस चैनल से काफी फेमस भी हो चुकी है।

  • मनोज दे ने इंटर कास्ट शादी (Inter Caste Marriege) की है क्योंकि उनके घर वाले उनकी इस इंटर कास्ट शादी के खिलाफ थे जिसके बाद उन्होंने अपने घर वालो को बिना बताये शादी कर ली।

मनोज दे की यूट्यूब इनकम एंड नेटवर्थ (Manoj Dey Youtube Income and Networth)

आज मनोज दे के यूट्यूब पे दो main चैनल है जिनसे वो अच्छा खासा अर्न कर लेते हैं। आज मनोज दे की इनकम यूट्यूब चैनल से ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम फेसबुक पेज से भी आती है इसके आलावा वह sponsor से भी अच्छा खासा कमा लेते हैं। मनोज दे की इनकम इस प्रकार है –

Channel ID

Income Per Month

Manoj Dey

Manoj Dey Vlogs

8 – 9 लाख

2 – 3 लाख

इंस्टाग्राम (Manojdey23)

50000 हजार – 1 लाख

फेसबुक (manojdey23)

1 – 1.5 लाख

स्पांसर (Sponsor)

2 – 4 लाख

इस प्रकार Manoj Dey की नेटवर्थ सभी स्रोतों से 2 – 4 करोड़ हैं।

पढ़े क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बायोग्राफी इन हिंदी में।

Conclusion

आशा है आप सभी ने मनोज दे की कहानी जीवन परिचय पूरा पढ़ लिया होगा अगर नहीं पढ़ा तो पूरा जरूर पढ़े। तभी आपको पता चलेगा कि एक छोटी सी उम्र के लड़के ने इतने कम समय में इतनी सफलता हाशिल की और आज लाखों की प्रॉपर्टी का मालिक है। Manoj Dey ने जो कठिन परिश्रम किया और सफलता की बुलंदी को छुआ वह शायद ही कोई कर सकता हैं। यह सफर मनोज दे ने एक छोटे से कमरे से शुरू किया था और आज उसके पास एक शानदार घर फ्लैट जहाँ मनोज दे का स्टूडियो हैं और गाड़ी सभी चीज़े उसके पास हैं। मनोज दे की बायोग्राफी बहुत ही inspiring है आशा है भी inspire हुए होंगे। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो comment में जरूर बताये कोई कमी रह गयी हो तो जरूर बताये और साथ ही share जरूर करे ताकि आपकी तरह सभी में कुछ करने का जज्बा पैदा हो सके।

पढ़े द यूके 07 राइडर की बायोग्राफी इन हिंदी में।

FAQ

Q मनोज दे कहाँ के रहने वाला हैं ?

Ans मनोज दे बलियापुर जिला के झरिया,धनबाद झारखण्ड के रहने वाले हैं।

Q मनोज दे कौन हैं ? Who is Manoj Dey ?

Ans मनोज दे झारखण्ड के एक फेमस youtuber और Social Media Influencer हैं।

Q मनोज दे के पिता क्या काम करते हैं ?

Ans मनोज दे के पिता एक साइकिल पंचर की दुकान चलाते हैं और 250 रु प्रति दिन कमाते हैं।

Q मनोज दे के परिवार में कुल कितने सदस्य हैं ?

Ans मनोज दे के परिवार में कुल 6 सदस्य है जिसमे मनोज दे शामिल हैं।

Q मनोज दे ने कितने चैनल के बाद अपना मैन चैनल बनाया जिस से उनकी फर्स्ट पेमेंट आयी ?

Ans मनोज दे ने अपने तीसरे चैनल के बाद अपना मैन चैनल “Manoj Dey” नाम से बनाया जिस से उनको फर्स्ट पेमेंट 14000 रु मिली।

 

इन्हें भी पढ़े।

“पवन अग्रवाल ब्लॉगर” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।

“क्रिस्टियानो रोनाल्डो” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।

“द यूके 07 राइडर” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।

“मनोज दे” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।

“सौरव जोशी ” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।

टॉप 10 ब्लॉगर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर अमित अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर हर्ष अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर दीप चन्द यादव की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर ट्रिगर्ड इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर फुकरा इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 यूट्यूबर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस टेक यूट्यूबर “Tech Burner” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “अमित भड़ाना” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 इंटरप्रेन्योर के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “भुवन बाम” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
बिग बॉस से फेमस हुए सेलेब्रिटी “MC Stan” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
भोजपुरी फेमस एक्ट्रेस “आकांक्षा दुबे” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “ऋतुराज गायकवाड़” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “तिलक वर्मा” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।

क्रिकटर “साईं सुदर्शन” की बायोग्राफी हिन्दी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Leave a Comment