प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | PM Narendra Modi Biography in Hindi | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेटवर्थ (PM Narendra Modi Networth) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक करियर (PM Narendra Modi Political Career) |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का एक चर्चित चेहरा हैं जिन्हें हर कोई जानता है और लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है इनके चाहने वालो की भी कोई कमी नहीं है। दोस्तों Theshreyansbio.com में आपका स्वागत है। आज हम इस लेख में भारत के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रसिद्ध नेता और विपक्ष में ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष में भी अपनी धाक ज़माने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बारे में जानेंगे और क्यों इनको इतना फेम मिला। कैसे इनका नाम इतना मशहूर है और कैसे इन्हें इतनी ख्याति प्राप्त मिली और फिर कैसे इन्होने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से अपना परचम लहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन है (Who is PM Narendra Modi), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेटवर्थ (PM Narendra Modi Networth) , उनकी पत्नी, फैमिली आदि सब हम इस लेख में जानेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोग उनके सौम्य और सरल व्यक्तित्व और कर्मठता के लिए जानते है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचपन से लेकर सत्ता पक्ष की भूमिका में बनने तक का सफर हम इस लेख में जानेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लोग कब से जानने लगे और राजनेता के रूप में उनको कैसे जानने लगे आदि सभी हम इस लेख में जानेंगे । तो दोस्तों आज के इस लेख में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय (PM Narendra Modi Biography in Hindi), करियर और महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में तो जानेंगे तो आइये जानते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय (PM Narendra Modi Biography in Hindi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 में गुजरात के वड़नगर में एक गुजराती परिवार में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन में अपने पिता के चाय के स्टॉल पर चाय बेचने में उनकी मदद किया करते थे और बाद में उन्होंने खुद भी एक चाय का स्टॉल चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र 8 साल की उम्र में ही आर एस एस में शामिल हो गए थे और यहाँ से आर एस एस संगठन के साथ उनका लम्बा कार्यकाल शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर एस एस के साथ लम्बे समय तक रहते हुए वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और वर्ष 1985 में बीजेपी में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके राजनैतिक करियर में बड़ी तेजी आयी जिसके बाद वह गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 ऑक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 26 मई 2014 से लगातार तीसरी बार अब तक वह भारत के प्रधानमंत्री है।
| पूरा नाम (Full Name) | नरेंद्र दामोदर दास मोदी (Narendra Damodar Das Modi) |
| उपनाम (Nick Name) | नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) |
| जन्म (Date of Birth) | 17 सितम्बर 1950 |
| जन्म स्थान (Birth Place) | वाडनगर, महसाना, गुजरात, भारत |
| उम्र (Age) | 76 साल (2026) |
| पेशा (Profession) | राजनेता, सोशियल वर्कर (Polticians, Social Worker) |
| राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय (Indian) |
| धर्म (Religion) | हिन्दू (Hindu) |
| होमटाउन (Home Town) | वाडनगर, महसाना, गुजरात, भारत |
| लम्बाई (Height) | 5 फिट 7 इंच |
| वजन (Weight) | 72 किग्रा० |
| पार्टी का नाम (Parti Name) | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| मुख्यमंत्री रहते हुए कार्यकाल | 7 ऑक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 |
| उपाधि (Rank) | मुख्यमंत्री (Chief Minister), प्रधानमंत्री (Priminister) |
| प्रधानमंत्री रहते हुए कार्यकाल | 26 मई 2014 से अब तक |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारिवारिक जानकारी (PM Narendra Modi Biography in Hindi, and Family Information)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म तत्कालीन राज्य बॉम्बे के मेहसाना जिले के वाडनगर में 17 सितम्बर 1950 में दामोदर दास मूलचन्द मोदी और हीराबेन मोदी के घर में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह भाई बहनों में तीसरे हैं और मेहसाना जिले का वाडनगर क्षेत्र गुजरात में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “मोघ-घाँची-तेली” समुदाय से है जो भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग में रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तरुणकाल में भारत पाकिस्तान के बीच हुए द्वितीय युद्ध के दौरान रेलवे स्टेशन पर सफर कर रहे सैनिकों की सेवा की। युवावस्था में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए और साथ ही भ्रष्टाचार विरोधी नव निर्माण आंदोलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने किशोरवस्था के कार्यकाल में अपने भाई के साथ चाय की दुकान भी चला चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो बड़े भाई पहले सोमाभाई दामोदर दास मोदी जो कि स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी रह चुके हैं इनकी उम्र लगभग 77 वर्ष (2026) है और दूसरे भाई अमृत दामोदर दास मोदी एक मशीन ऑपरेटर है इनकी उम्र लगभग 73 वर्ष (2026) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो छोटे भाई पहले प्रहलाद दामोदर दास मोदी है जो कि अहमदाबाद में एक शॉप चलाते है और इनकी उम्र लगभग 63 वर्ष (2026) है और दूसरे भाई पंकज दामोदर दास मोदी जो कि गांधीनगर में सूचना विभाग में क्लर्क के रूप में कार्यरत है। और उनकी एक बहन भी है जिनका नाम वासंती बेन मोदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मात्र 13 साल की उम्र में जशोदा बेन चमनलाल से सगाई हो गयी थी और मात्र 17 वर्ष की आयु में उन्होंने जशोदा बेन चमनलाल से शादी कर ली लेकिन वह ज्यादा समय अपनी पत्नी के साथ नहीं रहे और बाद में घर भी छोड़ दिया।
| पिता का नाम (Narendra Modi Father Name) | दामोदर दास मूलचन्द मोदी (Damodar Das Mulchand Modi) |
| माता का नाम (Narendra Modi Mother Name) | हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) |
| दादा का नाम (Narendra Modi GrandFather Name) | Update Soon |
| दादी का नाम (Narendra Modi Grandmother Name) | Update Soon |
| नाना का नाम (Narendra Modi Grandfather Name) | Update Soon |
| नानी का नाम (Narendra Modi Grandmother Name) | Update Soon |
| चाचा का नाम (Narendra Modi Uncle Name) | Update Soon |
| चाची का नाम (Narendra Modi Aunti Name) | Update Soon |
| भाई का नाम (Brother Name) | सोमाभाई दामोदर दास मोदी अमृत दामोदर दास मोदी प्रहलाद दामोदर दास मोदी पंकज दामोदर दास मोदी |
| बहन का नाम (Narendra Modi Sister Name) | वासंती बेन मोदी |
| पत्नी का नाम (Narendra Modi Wife Name) | जशोदा बेन चमनलाल (Jashoda Ben Chamanlal) |
| पुत्री /पुत्र (Daughters/Son) | नहीं हैं (No) |
| शिक्षा (Education) | परास्नातक (Post Graduation), |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा (PM Narendra Modi Education)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निर्धन परिवार में जन्म लिया और बहुत कठिन परिश्रम किया है और आज वह भारत के प्रधानमंत्री है और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई 1967 में वाडनगर के स्थानीय स्कूल से पूरी हुई और पारिवारिक स्थिति सही न होने के कारण वह भारत भ्रमण पर निकल गए जिसमें वह हिमालय और ऋषिकेश जैसी जगह का पूरे दो साल तक भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रमण से वापिसी के बाद उन्होंने पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में और बाद में राजनीति विज्ञान में अहमदाबाद में गुजरात यूनिवर्सिटी में एडमीशन लिया और क्रमशः वहाँ से स्नातक और परास्नातक किया। बचपन में नरेंद्र मोदी जी भारतीय थल सेना (Indian Army) में भर्ती होना चाहते थे इसके लिए उन्होंने सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने की बहुत कोशिशें भी की लेकिन आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उनका सैनिक स्कूल में जाने का सपना सपना ही रह गया।
| प्रारंभिक शिक्षा (10th or 12th ) | वाडनगर, गुजरात |
| स्नातक (Graduation) | दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) |
| स्नातकोत्तर (Post Graduation) | गुजरात यूनिवर्सिटी (Gujrat University) |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करियर (Pm Narendra Modi Career)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई 1967 तक पूरी कर ली थी उसके बाद कुछ साल उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और भारत भ्रमण पर चले गए इस दौरान वह उत्तर में ऋषिकेश एवं हिमालय जैसे क्षेत्रों का भ्रमण किया और उत्तर पूर्व के हिस्सों का भ्रमण करने के 2 साल बाद वापस लौटे और इसके बाद 1978 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन लर्निंग कॉलेज से स्नातक और अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई राजनीति विज्ञान से पूरी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पढ़ाई में सामान्य थे किन्तु वह लाइब्रेरी में घंटों समय बिताया करते थे जिससे उनमें वाद विवाद की कला बेहतरीन थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में शामिल हो गए और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूर्ण कालिक प्रचारक के रूप में आर एस एस में शामिल होने के लिए वह अहमदाबाद चले गए जहाँ 1975 – 77 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय आपातकाल के चलते आर एस एस पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। इसी राष्ट्रीय आपातकाल के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अंडर ग्राउंड होना पड़ा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कई बार भेस भी बदले और राष्ट्रीय आपातकाल का विरोध भी जमकर पर्चे वितरण करके भी किया इस प्रकार इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लीडरशिप गुण का पता चला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनितिक करियर (Pm Narendra Modi Poltical Career)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रिय आपातकाल में लीडरशिप गुण का पता चलने के बाद आर एस एस (RSS) ने 1985 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल करने पर विचार किया और वर्ष 1987 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल कर दिया। अहमदाबाद नगर पालिका चुनाव में पहली बार बीजेपी के अभियान को व्यवस्थित किया और बीजेपी को जीत दिलाई। इसके बाद वर्ष 1990 में पहली घटना अयोध्या यात्रा जोकि सोमनाथ से अयोध्या तक थी लाल कृष्ण अडवाणी जी के द्वारा किया गया लेकिन जिसका पूर्ण संचालन का कार्यभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया और दूसरी घटना 1991-92 में मुरली मनोहर जोशी जी की एकता यात्रा पूर्ण हुयी जोकि कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक थी और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सहयोग से ही पूर्ण हुयी। इसके बाद शंकर सिंह वाघेला ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया जिसके बाद केशुभाई पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। वर्ष 1995 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हरियाणा और हिमाँचल प्रदेश की गतिविधियों का संचालन करने के लिए उन्हें सचिव बनाया गया। वर्ष 1998 में बीजेपी में लीडरशिप विवाद चल रहा था जिसे सुलझाने में उन्होंने सफलता हाशिल की और इसी वर्ष उन्हें महासचिव भी नियुक्त किया गया और 2001 तक नरेंद्र मोदी महासचिव रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री 7 ऑक्टूबर 2001 से 22 दिसम्बर 2002 तक रहे उन्होंने केशुभाई पटेल की जगह ली है केशुभाई पटेल के ख़राब स्वास्थ्य के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जगह ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार 22 दिसम्बर 2002 से 22 दिसम्बर 2007 तक वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार 22 दिसम्बर 2007 से 20 दिसम्बर 2012 तक फिर से वह गुजरात की मुख्यमंत्री रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार 20 दिसम्बर 2012 से 22 मई 2014 तक वह मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद वह 2014 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। कुल मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 ऑक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक मुख्यमंत्री पद पर लगभग 12 साल 7 महीने मुख्यमंत्री रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार चुने गए उन्होंने 16 वी लोकसभा और 15 वें प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारी बहुमत से जीत हाशिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दूसरी बार 30 मई 2019 से 9 जून 2024 तक वह प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार तीसरी बार 09 जून 2024 से वर्तमान में अभी तक तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनके 4078 + वर्ष 2025 का रिकॉर्ड भी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्तमान में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है और अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने कई उपलब्धियाँ भी हाशिल की है उन्होंने कई योजनाओं को भी अंजाम दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीडिया हैंडल्स (Pm Narendra Modi Media Handles)
| Social Media Accounts | Name on Account | Subscriber/Follower |
| फेसबुक (Facebook) | Narendra Modi | 53M |
| इंस्टाग्राम (Instagram) | Narendra Modi | 99.6M |
| यूट्यूब चैनल (Youtube) | Narendra Modi | 29.7M |
| टवीटर (Twitter) | Narendra Modi | 106M |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े तथ्य (Facts About Pm Narendra Modi Life)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी हलफनामे अनुसार उन्होंने प्रत्येक वर्ष करोड़ो में कमाई की है जो निम्न प्रकार से है –
- वर्ष 2007 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सम्पति लगभग 42,56,426 रुपये थी।
- वर्ष 2012 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुल सम्पति लगभग 1,33,42,842 रुपये थी।
- वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुल सम्पति लगभग 1,26,12,288 रुपये थी।
- वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुल सम्पति लगभग 1,41,14,893 रुपये थी।
- वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुल सम्पति लगभग 1,73,36,996 रुपये थी।
- वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुल सम्पति लगभग 2,00,13,403 रुपये थी।
- वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुल सम्पति लगभग 2,51,36,119 रुपये थी।
- वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुल सम्पति लगभग 3,02,06,889 रुपये वर्तमान में है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास लगभग 52,920 रुपये नगद राशि और एस बी आई में एफ डी और व्याज के रूप में 2.85 करोड़ रुपये है इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 9.12 लाख और एस बी आई डिपाजिट के रूप में 80,304 रुपये है ज्वेलरी गोल्ड रिंग में उनके 2.67 लाख रुपये और अन्य 3.33 लाख रुपये की राशि उनके पास है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मात्र 13 वर्ष की आयु में जशोदा बैन से सगाई कर ली थी और जब वह 17 साल के थे तब उनकी जशोदाबेन के साथ शादी हो गयी थी। हालाँकि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी जी ने अपनी शादी की बात स्वीकार भी की है लेकिन वह आज साथ नहीं रहते है। नरेंद्र मोदी जी शादी के कुछ ही समय के बाद अलग हो गए थे उनकी पत्नी जशोदा बेन एक सरकारी स्कूल में टीचर के रूप नियुक्त थी जोकि अब रिटायर हो चुकी है। नरेंद्र मोदी जी का घर दिल्ली में है जिसका नाम पंचवटी हुआ करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी विकास की योजनाएँ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने गुजरात के विकास के लिए कई योजनाएँ चलाई जोकि निम्न प्रकार है –
- पंचामृत योजना
- सुजलाम सुफलाम योजना
- कृषि महोत्सव योजना
- चिरंजीवी योजना
- मातृ वन्दना योजना
- बेटी बचाओ योजना
- ज्योतिग्राम योजना
- कर्मयोगी अभियान योजना
- कन्या कलावाणी योजना बालभोग योजना
इन योजनाओं के अतिरिक्त नरेंद्र मोदी जी ने एक वनबन्धु विकास का दस सूत्री कार्यक्रम भी चलाया हुआ था जो इस प्रकार है –
- पांच लाख परिवारों को रोजगार
- उच्च शिक्षा की गुणवत्ता
- आर्थिक विकास
- स्वास्थ्य
- आवास
- साफ और स्वच्छ पेयजल
- सिंचाई
- समग्र विधुतीकरण
- प्रत्येक मौसम में मार्ग की उपलब्धता
- शहरी विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखी गयी और अन्य लेखकों द्वारा लिखी गयी किताबें
| क्रम स० (S.no.) | लिखी गयी किताबें (BooK) | लेखक (Writter) |
| 1. | नरेंद्र मोदी – अ पॉलिटिकल बायोग्राफी | एंडी मरीनो |
| 2. | सेंटर स्टेज – इनसाइट द नरेंद्र मोदी मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस | उदय महुरकर |
| 3. | मोदी – मेकिंग ऑफ़ अ प्राइम मिनिस्टर -लीडरशिप शासन एवं प्रदर्शन | विवियन फर्नांडिस |
| 4. | द मैन ऑफ़ द मूवमेंट – नरेंद्र मोदी | एम वी कमाथ एवं कालिंदी रंदेरी |
| 5. | द नमो स्टोरी – अ पॉलिटिकल लाइफ | किंगशुक नाग |
| 6. | नरेंद्र मोदी – द गेम चैंजर | सुदेश वर्मा |
| 7. | ज्योतिपुंज | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखी गयी |
| 8. | एबोड ऑफ़ लव | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखी गयी |
| 9. | प्रेमतीर्थ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखी गयी |
| 10. | केल्वे ते केलावणी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखी गयी |
| 11. | साक्षीभाव | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखी गयी |
| 12. | सामाजिक समरसता | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखी गयी |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख उपलब्धियाँ (Pm Narendra Modi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियाँ निम्न प्रकार से है –
मुख्यमंत्री के रूप में (Narendra Modi As a Chief Minister)-
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री 7 ऑक्टूबर 2001 से 22 दिसम्बर 2002 तक रहे उन्होंने केशुभाई पटेल की जगह ली है केशुभाई पटेल की ख़राब स्वास्थ्य के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जगह ली।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार 22 दिसम्बर 2002 से 22 दिसम्बर 2007 तक वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार 22 दिसम्बर 2007 से 20 दिसम्बर 2012 तक फिर से वह गुजरात की मुख्यमंत्री रहे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार 20 दिसम्बर 2012 से 22 मई 2014 तक वह मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद वह 2014 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- कुल मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 ऑक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक मुख्यमंत्री पद पर लगभग 12 साल 7 महीने मुख्यमंत्री रहे।
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi As a Prime-minister)-
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार चुने गए उन्होंने 16 वी लोकसभा और 15 वें प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारी बहुमत से जीत हाशिल की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दूसरी बार 30 मई 2019 से 9 जून 2024 तक वह प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार तीसरी बार 09 जून 2024 से वर्तमान में अभी तक तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनके 4078 + वर्ष 2025 का रिकॉर्ड भी बनाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेटवर्थ (PM Narendra Modi Networth)
दोस्तों आज इस ब्लॉग में मैंने आपको “PM Narendra Modi Biography in Hindi” में बतायी और उन्होंने कितना योगदान देश और नौजवानो को आगे बढ़ाने में दिया यह पूरा देश हमेशा याद रखेगा। दोस्तों चुनावी हलफनामे अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कुल चल सम्पति 3,02,06,889 करोड़ रुपये और कुल 52920 रुपये (कैश) नगद राशि है और इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कमाई उनकी लोक सभा सदस्य पेन्शन और सैलरी आदि से होती है और इन सभी से इनकी अनुमानित मासिक आय लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये है और इस प्रकार उनकी सालाना आय लगभग 33.6 लाख रुपये है। इस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इन सभी स्रोतों से इनकी नेटवर्थ लगभग 3.02 करोड़ भारतीय रुपये है।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों इस लेख में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जाना जो कि एक राजनेता और एक सोशियल वर्कर है और कैसे उन्होंने आज तक का सफर तय किया और आशा है आपको इस लेख में उनके जीवन की पूरी जानकारी मिली होगी। इस लेख में मैंने आपको “PM Narendra Modi Biography in Hindi” में बताई। दोस्तों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितना स्ट्रगल अपने जीवन में किया कैसे उन्हें एक राजनेता, मुख्यमंत्री और एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें ख्याति मिली यह आप लोगो से छुपा नहीं और इसी कठिन परिश्रम से आज उन्होंने यह मुकाम हाशिल किया है। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट में जरूर बताये और हमसे जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। बाकि दोस्तों अगली बायोग्राफी आप किसके बारे में जानना चाहते है कमेंट में जरूर बताये।
FAQ
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्म क्या है?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “मोघ-घाँची-तेली” समुदाय से है जो भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग में रखा गया है।
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन है (Who is PM Narendra Modi)?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक राजनेता और एक सोसिअल वर्कर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री है।
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षिक योग्यता कितनी है?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षिक योग्यता परास्नातक है जोकि उन्होंने अहमदाबाद में गुजरात यूनिवर्सिटी से राजनितिक विज्ञान में किया।
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का नाम क्या है?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी है और माँ का नाम हीराबेन मोदी है।
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मुख्यमंत्री कब बने?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 7 ऑक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और लगातार तीसरी बार 26 मई 2014 में भी वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म कब हुआ?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वड़नगर में एक गुजराती परिवार में हुआ।
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी कितनी है?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक सैलरी लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये है और इस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सालाना कमाई 33.6 लाख रुपये है।
इन्हे भी पढ़े।
साईं सुदर्शन के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
पहाड़ी बर्नर का जीवन परिचय और उनका कठिन परिश्रम के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
ऋषभ पन्त का जीवन परिचय और उनका कठिन परिश्रम के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
ध्रुव जुरेल के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
“द यूके 07 राइडर” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
“मनोज दे” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
“सौरव जोशी ” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
टॉप 10 ब्लॉगर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर अमित अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर हर्ष अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर दीप चन्द यादव की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर ट्रिगर्ड इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर फुकरा इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 यूट्यूबर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस टेक यूट्यूबर “Tech Burner” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “अमित भड़ाना” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 इंटरप्रेन्योर के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “भुवन बाम” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
बिग बॉस से फेमस हुए सेलेब्रिटी “MC Stan” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
भोजपुरी फेमस एक्ट्रेस “आकांक्षा दुबे” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “ऋतुराज गायकवाड़” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “तिलक वर्मा” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
क्रिकेटर संजू सैमसन की बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
राहुल गाँधी जीवन की सम्पूर्ण जानकारी और बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के जीवन परिचय के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
क्रिकेटर के एल राहुल की बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।