अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय | Abhishek Sharma Biography in Hindi | अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ (Abhishek Sharma Networth) | अभिषेक शर्मा का क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma Cricket Career) |

अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय (Abhishek Sharma Biography in Hindi), उम्र, जीवन परिचय, शिक्षा, करियर, फॅमिली, पत्नी, अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ (Abhishek Sharma Networth), अभिषेक शर्मा का क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma Cricket Career), व्यक्तिगत जानकारी, जीवन शैली और उनके जीवन की सम्पूर्ण जानकारी |

अभिषेक शर्मा भारत का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का एक चर्चित चेहरा हैं जिन्हें हर कोई जानता है और लगातार आई पी एल टी-20 क्रिकेट से भारत में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे है इनके चाहने वालो की भी कोई कमी नहीं है। दोस्तों Theshreyansbio.com में आपका स्वागत है। आज हम इस लेख में भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर अभिषेक शर्मा जो कि बल्ले से अपनी धाक ज़माने वाले और रनों की बौछार करने वाले क्रिकेटर के रूप में अभिषेक शर्मा के जीवन (Abhishek Sharma Biography) के बारे में जानेंगे और क्यों इनको इतना फेम मिला। कैसे इनका नाम इतना मशहूर है और कैसे इन्हें इतनी ख्याति मिली और फिर कैसे इन्होने भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना परचम लहराया। अभिषेक शर्मा कौन है (Who is Abhishek Sharma), अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ (Abhishek Sharma Net worth) , उनकी पत्नी, गर्लफ्रेंड, फैमिली आदि सब हम इस लेख में जानेंगे। अभिषेक शर्मा को लोग उनके सौम्य और सरल व्यक्तित्व के लिए जानते है और अभिषेक शर्मा का बचपन से लेकर क्रिकेटर तक का सफर हम इस लेख में जानेंगे। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लोग कब से जानने लगे और क्रिकेटर के रूप में उनको कैसे जानने लगे आदि सभी हम इस लेख में जानेंगे । तो दोस्तों आज के इस लेख में हम अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय (Abhishek Sharma Biography in Hindi), करियर और महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में तो जानेंगे तो आइये जानते है।

Table of Contents

Abhishek Sharma Biography in Hindi

अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय (Abhishek Sharma Biography in Hindi)

अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितम्बर 2000 में पंजाब के अमृतसर में हुआ। अभिषेक शर्मा ने बचपन में तीन साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और उनके पिता का नाम राजकुमार शर्मा है और उनके पिता उनके पहले कोच भी है जिन्होंने उनके क्रिकेटर बनने के लिए उन्हें क्रिकेट का गुर सिखाये। अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा पूर्व में क्रिकेटर भी रह चुके जिसके कारण उन्हें क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानकारी है। राजकुमार शर्मा वर्तमान में बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्यरत है। अभिषेक शर्मा की माँ का नाम मंजू शर्मा है और जो एक गृहिणी है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा की दो बहने भी है जिनका नाम कोमल शर्मा और सानिया शर्मा है और वह भी उनको काफी सपोर्ट करती है। अभिषेक शर्मा बायें हाथ के बल्लेबाज और बायें हाथ के स्पिन ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं।

पूरा नाम (Full Name)अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)
उपनाम (Nick Name)अभिषेक (Abhishek)
जन्म (Date of Birth)4 सितम्बर 2000
जन्म स्थान (Birth Place)पंजाब, अमृतसर, भारत
उम्र (Age)25 साल (2025)
पेशा (Profession)क्रिकेटर (Cricketer)
राष्ट्रीयता (Nationality)     भारतीय (Indian)
धर्म (Religion)    हिन्दू (Hindu)
होमटाउन (Home Town)पंजाब, अमृतसर, भारत
लम्बाई (Height) 5 फिट 8 इंच
वजन (Weight)72 किग्रा०
वैवाहिक जीवन (Marital Status)अविवाहित (Unmarried)
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)तानिया सिंह (Tania Singh)
लैला फैजल (Laila Faisal)
भूमिका (Role)ऑल राउंडर (All Rounder)
गेंदबाजी (Bolling)लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स (Left Arm Orthodox)
आई पी एल (IPL) टीम2018 – दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
2019 – सनराइज हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा की पारिवारिक जानकारी (Abhishek Sharma Biography in Hindi and Family Information)

अभिषेक शर्मा का जन्म पंजाब के अमृतसर में 4 सितम्बर 2000 को हुआ उनके पिता का नाम राजकुमार शर्मा और माँ का नाम मंजू शर्मा है। उनके पिता राजकुमार शर्मा भी पूर्व में क्रिकेटर रह चुके है और वर्तमान में उनके पिता बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्यरत है और उनकी माँ एक गृहिणी है। इनके अलावा अभिषेक शर्मा के परिवार में उनकी दो बहनें भी है जिनका नाम कोमल शर्मा और सानिया शर्मा है। कोमल शर्मा एस जी आर डी (SGRD) मेडिकल कॉलेज अमृतसर में एक डॉक्टर है जबकि सानिया शर्मा की शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अमायरा है। अभिषेक शर्मा के पहले कोच उनके पिता और उसके बाद उनके कोच डब्ल्यू वी रमन और राजन गिल से कोचिंग ली और बाद में इंडिया टीम में राहुल द्रविड़ (Rahul Darvid) और प्रकाश चंद (Prakash Chand) और युवराज सिंह भी इनके कोच रहे है।

पिता का नाम (Abhishek Sharma Father Name)राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma)
माता का नाम (Abhishek Sharma Mother Name)मंजू शर्मा (Manju Sharma)
दादा का नाम (Abhishek Sharma GrandFather Name)Update Soon
दादी का नाम (Abhishek Sharma Grandmother Name)Update Soon
नाना का नाम (Abhishek Sharma Grandfather Name)Update Soon
नानी का नाम (Abhishek Sharma Grandmother Name)Update Soon
बहन का नाम (Abhishek Sharma Sister Name)सानिया शर्मा (Sania Sharma)
कोमल शर्मा (Komal Sharma)
पत्नी का नाम (Abhishek Sharma Wife Name)Update Soon
पुत्री /पुत्र (Daughters/Son)Update Soon
शिक्षा (Education)स्नातक (Graduation),

अभिषेक शर्मा की शिक्षा (Abhishek Sharma Education)

अभिषेक शर्मा को बचपन से ही क्रिकेट में बहुत रूचि रही है उनका मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगता था इसके बावजूद उन्होंने अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमृतसर (DPS Amritsar) से पूरी की है। अभिषेक शर्मा के हाई स्कूल बोर्ड में 80 प्रतिशत मार्क्स हाशिल किये और अपनी प्रारंभिक स्कूल की पढ़ाई कम्पलीट करने के बाद उनका एडमिशन डी ए वी कॉलेज अमृतसर (DAV College Amritsar) में हुआ। अभिषेक शर्मा स्कूलिंग के बाद क्रिकेट के लिए उन्होंने गाँधी स्पोर्ट्स क्लब अमृतसर में अपना एडमिशन ले लिया और वहाँ वह डब्ल्यू वी रमन और राजन गिल जोकि उनके कोच थे उनसे वह क्रिकेट के गुर सीखने लगे।

प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल (10th)दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमृतसर (DPS Amritsar)
इंटरमीडिएट (12th)दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमृतसर (DPS Amritsar)
स्नातक (Graduation)डी ए वी कॉलेज अमृतसर (DAV College Amritsar)

अभिषेक शर्मा के क्रिकेट करियर की शुरुवात (Abhishek Sharma Start His Cricket Career)

अभिषेक शर्मा में बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव और रूचि थी उन्होंने मात्र 3 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और उनके पहले कोच उनके पिता राजकुमार शर्मा है जिन्होंने उन्हें बचपन से ही क्रिकेट के गुर सिखाये। अभिषेक शर्मा घरेलु मैच पंजाब के लिए खेलते है और वह पंजाब टीम के लिए ऑल राउंडर की भूमिका में खेलते हैं। उन्होंने अंडर -14 से क्रिकेट में सिलेक्शन होकर खेलने का मौका मिल चुका था अंडर -14 के समय उनकी उम्र मात्र 10 साल की थी और उन्हें कप्तान की भूमिका भी सौपी गयी थी। अंडर -14 के बाद 2015 -2016 में अभिषेक शर्मा को विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अंडर -16 में पंजाब के लिए खेलने का मौका मिला। उन्होंने अंडर -16 के अपने पहले डेब्यू मैच में शतक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर -16 घरेलु क्रिकेट में 109.90 के कुल एवरेज से 1200 रन रन बनाये हैं। अंडर -16 में अभिषेक शर्मा की शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत उनका चयन अंडर -19 में पंजाब टीम में हो गया जहाँ उन्हें पंजाब टीम की और से विनोद माकन्द ट्रॉफी (Vinod Mankad Trophy) और कूच विहार ट्रॉफी में खेलना का मौका मिला जहाँ उन्होंने अंडर -19 में पंजाब टीम से पदार्पण किया। अभिषेक शर्मा ने 2016 अंडर -19 टीम एशिया कप में टीम की कप्तान भी रहे और एशिया कप में प्लेयर ऑफ़ द मैच भी रहे। अभिषेक शर्मा ने 2017 में एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड अंडर -19 के खिलाफ टीम का नेतृत्व किया और अभिषेक शर्मा 2018 में अंडर -19 वर्ल्ड कप में टीम के प्रमुख सदस्य भी रहे और उन्होंने क्वाटर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार अर्द्धशतक भी बनाया। अभिषेक शर्मा ने 2017 -2018 में रणजी ट्रॉफी में पंजाब टीम से लिस्ट ए के लिए 6 ऑक्टूबर 2017 को पदार्पण किया। उन्होंने 2023 -2024 में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब को जीत दिलाई थी उन्होंने कुल 10 पारियों में 485 रन का योगदान दिया हैं। अभिषेक शर्मा इसके साथ इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने है जिसमें उन्होंने 2 शतक और 3 अर्द्धशतक भी लगाए है। अभिषेक शर्मा ने 2018 -2019 में पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी भी खेली है और 28 फरवरी 2018 को मध्य प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक 42 गेंदों में बनाया यह किसी भारतीय द्वारा लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने हैं।

अभिषेक शर्मा आई पी एल क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma IPL Cricket Career)

अभिषेक शर्मा के डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए जनवरी 2018 में उन्हें दिल्ली डेयर डेविल (वर्तमान दिल्ली कैपिटल्स) ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीद लिया था और उन्होंने आईपीएल 2018 में 12 मई 2018 में रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेला और इस मैच में उन्होंने 19 गेंदों में शानदार 46 रन बनाये। 2019 आईपीएल के अगले संस्करण में अभिषेक शर्मा को सनराइज हैदराबाद (SRH) ने 55 लाख में ख़रीदा और 2019 से 2025 तक वह सनराइज हैदराबाद (SRH) में ही शामिल है। सनराइज हैदराबाद ने उन्हें 2025 में 14 करोड़ में ख़रीदा और 2022 से 2024 में 6.50 करोड़ में ख़रीदा और 2019 से 2022 तक अभिषेक शर्मा को सनराइज हैदराबाद (SRH) ने 55 लाख में ख़रीदा। अभिषेक शर्मा का 2024 आईपीएल बहुत ही शानदार गुजरा है जिसकी बदौलत उन्हें इंडिया टीम में शामिल होने का मौका भी मिला है।

अभिषेक शर्मा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma International T-20 Cricket Career)

अभिषेक शर्मा का ज़िम्बावे टूर 2024 (Abhishek Sharma Zimbawe Tour 2024)

अभिषेक शर्मा के अंडर -16 और अंडर -19 मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें ज़िम्बावे टूर में अंतर्राष्ट्रीय टी – 20 मैच के लिए चुना गया जो ज़िम्बावे के खिलाफ 6 जुलाई 2024 को खेला गया और यह उनका अंतर्राष्ट्रीय टी -20 क्रिकेट डेब्यू भी था। अभिषेक शर्मा अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय टी -20 मैच में कुछ खास कर नहीं पाए वह जीरो पर आउट हो गए लेकिन उन्होंने अपने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय टी -20 मैच में शानदार शतक जड़ दिया। अभिषेक शर्मा ने इस मैच मात्र 46 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से शानदार 100 रनों की पारी खेली और अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ दिया।

अभिषेक शर्मा का इंग्लैंड टूर 2025 (Abhishek Sharma England Tour 2025)

इसके बाद अभिषेक शर्मा का सेलेक्शन अंतर्राष्ट्रीय टी -20 के इंग्लैंड टूर के लिए किया गया। जोकि 5 मैचों की टी -20 सीरीज थी और 22 जनवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक खेला जाना था। अभिषेक शर्मा ने अपने इंग्लैंड टूर के पहले अंतररष्ट्रीय टी-20 मैच में मात्र 34 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाये और यह मैच इंडिया 7 विकेट से जीत गयी।

अभिषेक शर्मा ने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय टी -20 मैच जोकि 25 जनवरी 2025 को चन्नेई में खेला गया इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी से 6 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 12 रन बनाये और यह मैच इंडिया 2 विकेट से जीत गयी।

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 वाँ अंतर्राष्ट्रीय टी -20 मैच मुंबई वानखेड़े में 2 फ़रवरी 2025 को खेला और इस मैच में अभिषेक शर्मा ने मात्र 54 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से शानदार 135 रनों की पारी खेली और इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 250 का था। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में एक ओवर में तीन रन देकर दो विकेट भी लिए जिससे उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी मिला। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज अर्द्धशतक मात्र 17 गेंदों में लगाया और यह अर्द्धशतक भारतीय खिलाडियों द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक था। इसी मैच में उन्होंने 37 गेंदों में सबसे तेज शतक भी बनाया जोकि रोहित शर्मा के बाद दूसरा सबसे तेज शतक है। रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ा था। यह मैच इंडिया 150 रन से जीत गयी। अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड टूर में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 5 इनिंग में मात्र 127 गेंदों में सबसे अधिक 279 रन बनाये और 3 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट भी लिए और इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने 24 चौकों और 22 छक्कों की मदद से यह स्कोर बनाया जिसमें उन्होंने 1 शतक और 1 अर्द्धशतक भी बनाया।

अभिषेक शर्मा अंतर्राष्ट्रीय वन डे क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma ODI Cricket Career)

अभिषेक शर्मा को अभी तक (2025 के अनुसार) अंतर्राष्ट्रीय वन डे (ODI) में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उनकी क्रिकेट के रूचि और लगाव को देखकर यही लगता है कि यह मौका भी उनको बहुत जल्द मिल जायेगा।

अभिषेक शर्मा अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma International Test Cricket Career)

अभिषेक शर्मा को अभी तक (2025 के अनुसार) अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उनकी क्रिकेट के रूचि को देखकर यही लगता है कि यह मौका भी उनको बहुत जल्द मिल जायेगा। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बहुत ज्यादा है।

अभिषेक शर्मा का स्कोर बोर्ड (Abhishek Sharma Score Boards)

मैच फॉर्मेट (Match Format)प्रथम श्रेणी (First Class)लिस्ट-ए (List A)टी० 20टी० 20 अंतर्राष्ट्रीय (T-20 International)
कुल मैच246315526
कुल रन औसत107120364435936
औसत बल्लेबाजी30.6034.5032.3737.44
शतक/अर्धशतक01/0504/0807/2602/06
उच्च स्कोर100170141135
गेंद167417881062126
विकेट20384706
औसत गेंदबाजी49.1037.6527.7228.33
एक पारी में 5 विकेट0000
मैच में 10 विकेट0000
श्रेष्ठ गेंदबाजी04/13604/5603/0702/03
कैच/स्टम्प21/-31/-61/-12/-

अभिषेक शर्मा के मीडिया हैंडल्स (Abhishek Sharma Media Handles)

Social Media AccountsAccounts NameSubscriber/Follower
फेसबुक (Facebook)@AbhishekSharmaCricketer3.8K
इंस्टाग्राम (Instagram)Abhisheksharma_4@7.1M
यूट्यूब चैनल (Youtube)Akash Chopra5.1M
टवीटर (Twitter)@IamAbhiSharma69.1K

अभिषेक शर्मा का आईपीएल टीम में ऑक्शन (Abhishek Sharma IPL Auction Price)

वर्ष (Year)टीम का नाम (Team Name)ऑक्शन प्राइस (Auction Price)
2018दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)55 लाख
2019सनराइज हैदराबाद (SRH)55 लाख
2020सनराइज हैदराबाद (SRH)55 लाख
2021सनराइज हैदराबाद (SRH)55 लाख
2022सनराइज हैदराबाद (SRH)6.5 करोड़
2023सनराइज हैदराबाद (SRH)6.5 करोड़
2024सनराइज हैदराबाद (SRH)6.5 करोड़
2025सनराइज हैदराबाद (SRH)14 करोड़

अभिषेक शर्मा के आईपीएल आंकड़े (Abhishek Sharma IPL Score)

वर्षकुल मैचकुल रनहाईएस्ट स्कोर
2018036346*
201903095*
2020087131
2021089833
20221442675
20231122667
20241648475*
202514439141

आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा का स्कोर बोर्ड (Abhishek Sharma Score Board in IPL 2025)

अभिषेक शर्मा का एशिया कप 2025 स्कोर (Abhishek Sharma Asia Cup 2025 Score)

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 टी -20 में अपना बेतरीन प्रदर्शन किया उन्होंने पाकिस्तान बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया भले ही अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में रन न बना पाए हो लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। जहाँ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 19.1 ओवर में 146 रन का स्कोर बनाया वही जवाबी कार्यवाही में भारत ने 19.4 ओवर में 150 रन बनाकर एशिया कप फाइनल अपने नाम किया।

टीम (Team)रन (Run)बॉल (Ball)4s6sS/R
Vs यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE)30160203187.50
Vs पाकिस्तान (Pakistan)31130402238.46
Vs ओमान (Oman)38150502253.33
Vs पाकिस्तान (Pakistan)74390605189.74
Vs बांग्लादेश (Bangladesh)75370605202.70
Vs श्रीलंका (Sri Lanka)61310802196.77
Vs पाकिस्तान (Pakistan)050601083.33

अभिषेक शर्मा के जीवन से जुड़े तथ्य (Facts About Abhishek Sharma Life)

  • अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड तानिया सिंह ने गुजरात सूरत में अपने अपार्टमेंट में सुसाइड एटेम्पट किया और यह उन्होंने 20 फरवरी 2024 को किया और उनके द्वारा आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को की गयी थी जिसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस ने अभिषेक शर्मा को समन भेजा और उनकी कई तस्वीरें भी तानिया सिंह जोकि एक मॉडल थी उनके साथ खींची हुयी थी लेकिन पूछताछ में यह पता लगा कि उनका काफी पहले ब्रेकअप हो गया था और अभिषेक शर्मा ब्रेकअप के बाद उनका कॉल रिसीव नहीं करते थे।
  • अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा भी पूर्व क्रिकेटर रह चुके है और वर्तमान में वह बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) में (2025 के अनुसार) कार्यरत हैं। अभिषेक शर्मा की दो बहनें भी है कोमल शर्मा और सानिया शर्मा जहाँ कोमल शर्मा एस जी आर डी (SGRD) मेडिकल कॉलेज अमृतसर में एक डॉक्टर है जबकि सानिया शर्मा की शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अमायरा है।
  • अभिषेक शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय टी -20 टूर 2024 -2025 में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला।

अभिषेक शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू (Abhishek Sharma International Cricket Debut)  

  • अभिषेक शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू निम्न प्रकार से है –
  • अभिषेक शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय टी -20 मैच डेब्यू – 6 जुलाई 2024 जिम्बावे के खिलाफ हरारे में।
  • अभिषेक शर्मा का वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू – Update Soon
  • अभिषेक शर्मा का इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में – Update Soon

अभिषेक शर्मा का घरेलु क्रिकेट में डेब्यू (Abhishek Sharma Domestic Cricket Debut)

अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ (Abhishek Sharma Net Worth)

दोस्तों आज इस ब्लॉग में मैंने आपको “Abhishek Sharma Biography in Hindi” में बतायी और उनका क्रिकेट जगत में जो योगदान है देश और देश के नौजवानो को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। दोस्तों अभिषेक शर्मा की कमाई का जरिया उनकी क्रिकेट मैच, घरेलु मैच, (Abhishek Sharma Match Fees) आईपीएल टी-20 मैच फीस और अंतर्राष्ट्रीय मैच फीस, ब्रांड एंडोर्स्मेंट आदि से इनकी कमाई होती है और इन सभी से इनकी अनुमानित आय 3.5 डॉलर है जो कि भारतीय रुपये में तक़रीबन लगभग 30 करोड़ रुपये से भी अधिक है। अभिषेक शर्मा की वार्षिक इनकम लगभग 14 – 20 करोड़ बताई गयी है और मासिक आय 1.5 करोड़ रुपये बताई गयी है। इस प्रकार अभिषेक शर्मा की इन सभी स्रोतों से इनकी नेटवर्थ (Abhishek Sharma Net Worth) लगभग 30 करोड़ भारतीय रुपये से भी अधिक है। 

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों इस लेख में हमने अभिषेक शर्मा के बारे में जाना जो कि एक क्रिकेटर है और कैसे उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय किया और आशा है आपको इस लेख में उनके जीवन की पूरी जानकारी मिली होगी। इस लेख में मैंने आपको “Abhishek Sharma Biography in Hindi” में बताई। दोस्तों अभिषेक शर्मा ने कितना स्ट्रगल अपने जीवन में किया और कैसे उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में उन्हें ख्याति मिली यह आप लोगो से छुपा नहीं और इसी कठिन परिश्रम से आज उन्होंने यह मुकाम हाशिल किया है। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट में जरूर बताये और हमसे जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। बाकि दोस्तों अगली बायोग्राफी आप किसके बारे में जानना चाहते है कमेंट में जरूर बताये।

FAQ

Q. अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड का नाम क्या है?
Ans. अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड का नाम तानिया सिंह और लैला फैजल है जहाँ तानिया सिंह एक मॉडल है और उन्होंने 20 फरवरी 2024 को सुसाइड एटेम्पट किया जिसमें वह इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए और लैला फैजल एक फैशन डिज़ाइनर है।

Q. अभिषेक शर्मा कौन है (Who is Abhishek Sharma)?
Ans. अभिषेक शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और अभिषेक शर्मा आज वर्तमान में (2025 के अनुसार) भारत के अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के नंबर वन भारतीय बल्लेबाज हैं।

Q. अभिषेक शर्मा की शैक्षिक योग्यता कितनी है?
Ans. अभिषेक शर्मा की शैक्षिक योग्यता 12th है जोकि उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमृतसर से किया है और कुछ विश्वशनीय स्रोतों के आधार पर अभिषेक शर्मा ने डी ए वी कॉलेज अमृतसर DAV College Amritsar) से ग्रेजुएशन भी किया हुआ है।

Q. अभिषेक शर्मा के पिता का नाम क्या है?
Ans. अभिषेक शर्मा के पिता का नाम राजकुमार शर्मा है और माँ का नाम मंजू शर्मा है। अभिषेक शर्मा के पिता भी भूत पूर्व क्रिकेटर रहे है और वर्तमान में उनके पिता बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्यरत है और उनकी माँ एक गृहिणी है।

Q.अभिषेक शर्मा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में पदार्पण कब हुआ?
Ans. अभिषेक शर्मा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में पदार्पण 6 जुलाई 2024 में जिम्बावे के खिलाफ हरारे (Harare) में किया।

Q. अभिषेक शर्मा का जन्म कब हुआ?
Ans. अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितम्बर 2000 को पंजाब के अमृतसर में हुआ।

Q. अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ कितनी है?
Ans. अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ लगभग 30 करोड़ रुपये से भी अधिक है और इस प्रकार अभिषेक शर्मा की सालाना कमाई लगभग 14 – 20 करोड़ रुपये है।

इन्हे भी पढ़े।

साईं सुदर्शन के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
पहाड़ी बर्नर का जीवन परिचय और उनका कठिन परिश्रम के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
ऋषभ पन्त का जीवन परिचय और उनका कठिन परिश्रम के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
ध्रुव जुरेल के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
“द यूके 07 राइडर” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
“मनोज दे” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
“सौरव जोशी ” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
टॉप 10 ब्लॉगर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर अमित अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर हर्ष अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर दीप चन्द यादव की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर ट्रिगर्ड इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर फुकरा इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 यूट्यूबर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस टेक यूट्यूबर “Tech Burner” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “अमित भड़ाना” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 इंटरप्रेन्योर के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “भुवन बाम” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
बिग बॉस से फेमस हुए सेलेब्रिटी “MC Stan” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
भोजपुरी फेमस एक्ट्रेस “आकांक्षा दुबे” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “ऋतुराज गायकवाड़” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “तिलक वर्मा” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Leave a Comment