Top 10 Entrepreneurs in India | India’s No One Entrepreneur

Top 10 Entrepreneurs in India | भारत के टॉप 10 इंटरप्रेन्योर के बारे में पूरी जानकारी | India’s No One Entrepreneur 

हेलो दोस्तों स्वागत हैं आपका Theshreyansbio.com में । दोस्तों आज मैं आपको इस ब्लॉग में इंडिया के टॉप 10 इंटरप्रेन्योर के बारे बताऊंगा और कैसे यह टॉप 10 तक पहुंचे है। दोस्तों भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और भारत देश की जी डी पी हाल के कुछ दशकों में उल्लेखनीय रूप से बड़ी है। हालाँकि भारत एक आर्थिक असामनताओं का देश है और आर्थिक असामनता का महत्वपूर्ण स्तर कई लोगों को गरीबी की रेखा में रखता है। भारत देश में उद्यमशीलता और पूंजी विकास की एक महत्वपूर्ण परम्परा है। मुझे या आपको यह कहने में कोई आश्चर्य नहीं होगा कि भारत ने बड़ी संख्या में अरबपति उद्यमी दिए है। तो दोस्तों आज इस ब्लॉग में हम इन सभी टॉप 10 इंटरप्रेन्योर के बारे में जानेगे जिन्होंने अपने साथ -साथ देश का नाम भी रोशन किया है और इन्होने कहीं न कहीं इस देश को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चलिए दोस्तों शुरू करते है और जानते है Top 10 Entrepreneurs in India जो इस प्रकार है –

Top 10 Entrepreneurs in India

 

1. धीरूभाई अम्बानी (Dhirubhai Ambani)

Top 10 Entrepreneurs in India
Dhirubhai Ambani

धीरूभाई अम्बानी जी ने अपने करियर की शुरुवात धार्मिक तीर्थ यात्रियों को पारम्परिक व्यंजन बेचने से की थी और धीरूभाई अम्बानी (1932 – 2002) एक भारतीय टाइकून थे जिन्होंने दूरसंचार, बिजली उत्पादन, दूरसंचार उपभोक्ता उत्पादों, रसद सामग्री में विकसित किया और उसे विस्तृत किया जिससे उनकी कंपनी बहुत तेजी से फली और फूली। वर्तमान में रिलायंस कंपनी भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी है और जोकि 500 सबसे बड़ी कम्पनियों में गिनी जाती है यानि कि फार्च्यून 500 कंपनी में से है। आज पूरी रिलिएंस इंडस्ट्रीज कंपनी के सीईओ मुकेश अम्बानी और अम्बानी के बेटे है और फोर्ब्स के अनुसार इनकी कुल सम्पति 70-75 अरब डॉलर है।

2. जंहागीर रतनजी दादाभाई टाटा (Jehangir Ratanji Dadabhoy Tata)

Top 10 Entrepreneurs in India
Jehangir Ratan Dadabhoy Tata

जंहागीर रतनजी दादाभाई टाटा जी जे आर डी टाटा के नाम से भी जाने जाते है और इनका जन्म रतनजी दादाभाई टाटा जी के घर में 29 जुलाई 1904 को हुआ था इनकी माता का नाम सुज्जैन ब्रीयरे एक फ्रांसीसी थी और ये इनके दूसरी संतान थे। जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा भारत के पहले पायलट थे जिन्होंने 50 वर्षो तक टाटा एंड संस के अध्यक्ष के रूप में काम किया और इसके अलावा इन्होने भारत की पहली अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना भी की। जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा जी को वर्ष 1957 में पदम् विभूषण से और 1992 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। जे आर डी टाटा जमशेदजी टाटा के वंशज थे जिन्होंने उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य टाटा समूह की स्थापना की थी।

3. नागवार रामाराव नारायण मूर्ति (Nagavara Ramarao Narayan Murthy)

Top 10 Entrepreneurs in India
Nagavara Ramarao Narayan Murthy

एन आर नारायण मूर्ति का जन्म 20 अगस्त 1946 को मैसूर में हुआ यह भारत के प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी इनफ़ोसिस टेक्नोलॉजी के संस्थापक और जाने माने उद्योग पति है। इनको आधुनिक युग के बेहतरीन भारतीय व्यापारियों में से एक माना जाता है। इन्होने इनफ़ोसिस की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो एक प्रमुख आईटी फर्म है जिसमे व्यापर परामर्श, सूचना प्रोधोगिकी और आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करती है। एन आर नारायण मूर्ति जी ने अपना वयवसाय शुरू करने से पहले पुणे में पाटनी कम्प्यूटर सिस्टम के लिए काम किया। एन आर नारायण मूर्ति जी को ही भारतीय आईटी उद्योग के पिता के रूप में जाना जाता है जिन्होंने 1981 से 2002 तक इनफ़ोसिस के सीईओ के रूप में कार्य किया और बाद में 2011 तक इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इनफ़ोसिस की वर्तमान में नेटवर्थ लगभग 90 -95 बिलियन डॉलर से अधिक है।

4. शिव नाडार (Shiv Nadar)

Top 10 Entrepreneurs in India
Shiv Nadar

शिव नाडार एक एक प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी है। वे एचसीएल टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष और प्रमुख रणनीति अधिकारी है। शिव नाडार जी ने एक छोटा सा कुछ हजार डॉलर का निवेश किया और 1976 में कैलकुलेटर और माइक्रो कंप्यूटर बनाने वाली एचसीएल इनफ़ोसिस की शुरुवात की। जिसके कुछ समय बाद ही उन्हें एक मिलियन रूपए से अधिक की बिक्री हुयी और एचसीएल की सफलता ने शिव नाडार को 23.8 अरब डॉलर की सम्पति के साथ अरबपति बना दिया। शिव नाडार ने अपने कार्यकाल में चार दशकों तक उभरते हुए आईटी क्षेत्र में सर्फिंग की है। आज एचसीएल टेक्नोलॉजी दुनिया की सबसे बड़ी आईटी प्रौद्योगिकी और आर एंड डी डिवीज़न में से एक है। 2008 में शिव नाडार जी को भारत सरकार द्वारा उद्योग एंड व्यापार के क्षेत्र में पदम् भूषण से भी सम्मानित किया गया था और 2010 में उनकी व्यक्तिगत सम्पति 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के तुल्य थी।

5. लक्ष्मी निवास मित्तल (Lakshmi Niwas Mittal)

Top 10 Entrepreneurs in India
Lakshmi Niwas Mittal

लक्ष्मी मित्तल का जन्म 2 सितम्बर 1950 को भारत में राजस्थान के चुरू जिले की राजगढ़ तहसील में एक लक्ष्मी परिवार में हुआ था जहाँ उनका 25 सदस्यों का संयुक्त परिवार रहता था। उनके पिता का नाम मोहन लाल मित्तल और भाइयों का नाम प्रमोद मित्तल और विनोद मित्तल है। लक्ष्मी निवास मित्तल एक भारतीय व्यवसायी है जिन्होंने अपने करियर की शुरुवात अपने ही पिता की स्टील कंपनी से शुरू की थी। बाद में लक्ष्मी मित्तल जी ने पारिवारिक कलह और झगड़ो के कारण बहार जाकर अपने दम पर आर्सेलर मित्तल की स्थापना की जो आज दुनिया के अग्रणी इस्पात उद्योगों में से एक है। अप्रैल 2020 तक आर्सेलर मित्तल का उद्यम मूल्य 32.98 बिलियन डॉलर था। वही मित्तल की व्यक्तिगत सम्पति 18.40 बिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान है।

6. घनश्याम दास बिरला (Ghanshyam Das Birla)

Top 10 Entrepreneurs in India
Ghanshyam Das Birla

घनश्याम दास बिरला जी का जन्म 1894 में पिलानी राजस्थान भारत में हुआ था और इनकी मृत्यु 1983 में मुंबई में हुयी थी। यह एक भारतीय उद्यमी थे जिन्होंने 1900 की शुरुवात में अपना पहला उद्यम कपास और कपड़ा मिल से स्थापित किया था इसके बाद इन्होने बिड़ला के विस्तार के लिए 1919 में कॉफी, कागज, चीनी निर्माण को शामिल किया। उनकी मृत्यु के समय तक बिड़ला समूह एक बहुक्षेत्रीय विश्वव्यापी निगम के रूप में विकसित हो चुका था। वे गाँधी जी के मित्र, सलाहकार, प्रसंशक एवं सहयोगी थे। 1957 को भारत सरकार ने उन्हें पदम् विभूषण से भी सम्मानित किया। कुमार मंगलम उनके परपोते अब निगम के प्रमुख है और उनके पास 13.5 बिलियन डॉलर की संयुक्त सम्पति है।

7. दिलीप संघवी (Dilip Shanghvi)

Top 10 Entrepreneurs in India
Dilip Shanghvi

दिलीप संघवी का जन्म 01 अक्टूबर 1955 में हुआ जो भारत के एक व्यवसायी है। 2015 में वे सबसे धनी भारतीय बने और सन फार्मास्युटिकल के संस्थापक एवं प्रबन्ध निर्देशक है। दिलीप संघवी ने 1982 में 10,000 रूपए (लगभग 200 डॉलर) निवेश कर सन फार्मास्युटिकल की स्थापना की। सन इंडिया अब भारत की सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल फर्म है और सन फार्मास्युटिकल संयुक्त राज्य अमेरिका में देश की सबसे बड़ी फार्मेसी फर्म है। सन फार्मा दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी स्पेसलिस्ट जेनेरिक कंपनियों में से एक है। दिलीप संघवी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे IIT मुंबई में गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष है। दिलीप संघवी को आरबीआई की 21 सदस्यीय केंद्रीय बोर्ड समिति में नियुक्त किया गया है और यह भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक है। दिलीप संघवी की नेटवर्थ लगभग 11.8 अरब डॉलर आंकी गयी है।

8. अज़ीम प्रेमजी (Azim Premji)

Top 10 Entrepreneurs in India
Azim Premji

अज़ीम हाशिम प्रेमजी का जन्म 24 जुलाई 1945 में हुआ इनके पिता मोहमद हाशिम प्रेमजी एक चावल कारोबारी थे। वे वर्मा (वर्तमान म्यांमार) में उनका चावल का बड़ा बिज़नेस था जिससे उन्हें राइस किंग ऑफ़ वर्मा (Rice King of Verma) कहा जाता था। इसके बाद वह वर्मा से गुजरात आकर बस गए थे। अज़ीम प्रेमजी विप्रो इंडस्ट्रीज (WIT) के पूर्व निर्देशक है जो एक बहुमुखी सॉफ्टवेयर और प्रौद्योगिकी व्यवसाय के लिए जाने जाते है जिसकी तुलना कई लोगो द्वारा माइक्रोसॉफ्ट से की गई है। अज़ीम प्रेमजी अपने सामाजिक कार्यो के लिए भी जाने जाते है और यह कार्य उनका फाउंडेशन के जरिये किया जाता है और इनके इस फॉउण्डेशन का नाम “अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन” है। इस फाउंडेशन के जरिये अज़ीम प्रेमजी स्कूलों से टाई उप करके गरीब बच्चो की मदद करते है। अज़ीम प्रेमजी को भारत के बिल गेट्स के रूप में जाना जाता है और इनकी नेटवर्थ लगभग 9.1 बिलियन बताई जा रही है।

9. मुकेश जगतियानी (Mukesh Jagtiani)

Top 10 Entrepreneurs in India
Mukesh Jagtiani

मुकेश मिकी जगतियानी का जन्म 15 अगस्त 1952 में कुवैत में हुआ उनके पिता मूल रूप से मुंबई के थे लेकिन एक बेहतर भविष्य की तलाश में कुवैत चले गए जहाँ उनका जन्म हुआ। जब मुकेश मिकी जागतियानी 3 साल के थे तब उनके पिता ने उन्हें उनके बड़े भाई महेश के साथ उन्हें अपनी बहन के पास मुंबई छोड़ दिया जहाँ उनकी प्रारंभिक पढ़ाई हुयी। मुकेश मिकी जगतियानी एक भारतीय उद्यमी है जो अधिकांश समय सयुक्त अरब अमीरात में रहे है। अकॉउंटिंग स्कूल में पढ़ने के लिए लंदन जाने से पहले उन्होंने बॉम्बे और बेरुत के एक स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एक टेक्सी ड्राइवर रहते हुए अपनी एक कंपनी की स्थापना की जो वाणिज्य और रियल एस्टेट बेहेमोथ लैंडमार्क में विकसित हुयी जिसका मुख्यालय दुबई में है। मुकेश मिकी जगतियानी की कुल सम्पति 3.6 अरब डॉलर आँकी गयी है।

10. आर्देशिर गोदरेज (Ardeshir Godrej)

Top 10 Entrepreneurs in India
Ardeshir Godrej

ईस्ट अफ्रीका में वकालत कर रहे एक वकील ने जल्द ही वकालत से दूरी बना ली क्योंकि वे समझ चुके थे कि इनकी सच्चाई का सिद्धांत इस वकालत में काम नहीं आने वाला और ये कोई और नहीं बल्कि अर्देशिर गोदरेज थे इनका जन्म 1868 में हुआ। आजीविका के लिए इन्होने एक फार्मा कंपनी में केमिस्ट के असिस्टेंट के तौर पे काम किया और नौकरी में मन नहीं लगा तो उन्होंने सर्जरी की ब्लेड और कैंची बनाना शुरू किया उनका यह बिज़नेस फ़ैल हो गया इसका रीज़न यह था कि अर्देशिर गोदरेज ब्रिटिश कंपनी को औजार बनाते थे और यही कंपनी उनके औजार बेचने वाली थी और पैच फस गया देश के नाम पर अर्देशिर चाहते थे कि उस पर मेक इन इंडिया छपे लेकिन जिसके लिए ब्रिटिश तैयार नहीं थे। चिकित्सा उपकरणों में असफलता के बाद अर्देशिर और उनके भाई बहन को ताला बनाने में सफलता मिली। गोदरेज समूह का गठन 1897 में हुआ और अब इनकी फर्मे 11 बिलियन डॉलर से अधिक राजस्व उत्पन्न करती है। आज उनके पोते और कंपनी के सीईओ कंपनी को चलाते है और गोदरेज की कुल कीमत 2.7 अरब डॉलर है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस ब्लॉग में आपने जाना इंडिया के टॉप टेन इंटरप्रेन्योर (Top 10 Entrepreneurs in India) की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है और इन उद्यमियों की कुल सम्पति कितनी है। आशा है आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा प्लीज कमेंट में जरूर बताये आगे आप किस के बारे में जानना चाहते हो। इस ब्लॉग में आपको कुछ न कुछ सीखने को जरूर मिला होगा। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो comment में जरूर बताये और साथ ही share जरूर करे ताकि मुझे भी आपको नयी जानकारी देने के लिए मोटिवेशन मिल सके।

FAQ

Q. गोदरेज कंपनी कौन से देश की है ?
Ans. गोदरेज कंपनी भारत की मैन्युफक्चरिंग कंपनी है जिसकी शुरुवात 1897 में हुयी थी।

Q. विप्रो कंपनी का मालिक कौन है ?
Ans. विप्रो कंपनी के मालिक मोहमद हाशिम प्रेमजी है जो अब अज़ीम हाशिम प्रेमजी चलाते है।

Q. लक्ष्मी मित्तल की कुल सम्पति कितनी है ?
Ans. लक्ष्मी मित्तल की कुल सम्पति 18.40 बिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान है।

 Q. नारायण मूर्ति ने इनफ़ोसिस की शुरुवात कैसे की ?
Ans. नारायण मूर्ति ने अपने 6 सॉफ्टवेयर पेशेवरों के साथ 1981 में 10,000 रुपये की राशि निवेश करके किया था।

Q. देश में सबसे ज्यादा दान देने वाले कारोबारी कौन है ?
Ans. देश में सबसे ज्यादा दान देने वाले कारोबारियों की लिस्ट में शिव नाडार का नाम आता है।

 

इन्हे भी पढ़े।

साईं सुदर्शन के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
पहाड़ी बर्नर का जीवन परिचय और उनका कठिन परिश्रम के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
ऋषभ पन्त का जीवन परिचय और उनका कठिन परिश्रम के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
ध्रुव जुरेल के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
“द यूके 07 राइडर” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
“मनोज दे” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
“सौरव जोशी ” के जीवन की फुल बायोग्राफी इन हिंदी में पढ़े।
टॉप 10 ब्लॉगर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर अमित अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर हर्ष अग्रवाल की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस ब्लॉगर दीप चन्द यादव की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर ट्रिगर्ड इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर फुकरा इंसान की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 यूट्यूबर ऑफ़ इंडिया के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस टेक यूट्यूबर “Tech Burner” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “अमित भड़ाना” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
टॉप 10 इंटरप्रेन्योर के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
फेमस यूट्यूबर “भुवन बाम” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
बिग बॉस से फेमस हुए सेलेब्रिटी “MC Stan” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
भोजपुरी फेमस एक्ट्रेस “आकांक्षा दुबे” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “ऋतुराज गायकवाड़” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
क्रिकेटर “तिलक वर्मा” की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।क्रिकेटर संजू सैमसन की बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।राहुल गाँधी जीवन की सम्पूर्ण जानकारी और बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के जीवन परिचय के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।क्रिकेटर के एल राहुल की बायोग्राफी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Comment